जिले में बाढ़ से निपटने के लिए सिंचाई विभाग ने पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। जिले के सभी बांधों पर अवर अभियंताओं के साथ सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को तैनात किया गया है। सभी बांधों को वायरलेसों से लैस किया गया है।
सिंचाई प्रखंड महोबा के अधिशाषी अभियंता विशंभर सिंह ने उर्मिल बांध में अवर अभियंता जसीराम, सोहनलाल, प्रेमनारायण, राजेंद्र, उत्तम सिंह, बलराम आदि कर्मचारियों को लगाया है। जो बांध के बढ़ते जल स्तर की जानकारी लेंगे। इसी तरह चंद्रावल बांध में अवर अभियंता नरेश विश्वकर्मा, वसीमउद्दन, शिवकुमार, विजय सिंह, संतोष की ड्यूटी लगाई गई है। अर्जुन बांध में अवर अभियंता शिवलाल, सियाराम, महेंद्र कुमार, राजकुमार, अंबिका, चिंतामणि वर्मा, कल्लू, परमलाल, धर्मेंद्र की ड्यूटी लगाई गई है। कबरई बांध पूरी तरह से सूख होने के कारण अभी इस बांध में वायरलेस और एक कर्मचारी को लगाया गया है। अधिशाषी अभियंता ने बताया कि कुछ दिनों बाद इस बांध में भी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
महोबा। जिले के सभी बांधों को वायरलेस से लैस कर इंजीनियर और कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। वहीं मझगवां बांध में किसी कर्मचारी को तैनात नहीं किया गया है। अधिशाषी अभियंता ने बताया कि मझगवां बांध में फाटक न होने से कर्मचारियों की ड्यूटी नहीं लगाई गई है।
महोबा। बांधों में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए महकमे में सिंचाई विभाग कार्यालय को बाढ़ कक्ष बनाया है। जहां पर जिले के सभी बांधों से आने वाली रिपोर्ट को नोट किया जाएगा। बाढ़ कक्ष में नारायण सिंह चौहान, मुन्नालाल शुक्ला, बाबूलाल, राजेंद्र मिश्रा, लछीराम, गौतम सिंह, जावेद अख्तर, घासीराम आदि मौजूद रहेंगे। जो छह घंटे की तीन शिफ्टों में ड्यूटी करेंगे। बाढ़ कक्ष रात में भी खुला रहेगा।