फोटो 25 एमएएचपी 14 परिचय-कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जंतर-मंतर में हुए लाठी चार्ज का विरोध जताते
महोबा। नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर अभ्यर्थियों पर हुए लाठी चार्ज की निष्पक्ष जांच व शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार की सुबह प्रदर्शन कर विरोध जताया। दोपहर बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा दिए जाने पर खुशी जताई। पदाधिकारियों ने कहा कि यह जीत सामूहिक प्रयास से मिली है। सरकार को पेपर लीक मामले से जुड़े दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। ताकि, दोबारा ऐसा न हो।
भीम आर्मी के जिला संयोजक जगराम वर्मा व आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष भगवानदास के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिसमें परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी, निष्पक्ष और विश्वसनीय बनाने की मांग की। दोपहर बाद शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दिया। यह सूचना जैसे ही जिले में आई तो कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। वहीं आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष ने इसे सामूहिक जीत बताया।