फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

विज्ञापन
फोटो 25 एमएएचपी 07 परिचय-समारोह में पद व गोपनीयता की शपथ लेते बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधि
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। बार एसोसिएशन चरखारी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। जिला जज रामनगीना यादव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कहा कि गरीबों व वंचितों को त्वरित न्याय दिलाया जाए।
विज्ञापन

कस्बे के एक पैलेस में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामहेत सिंह, महामंत्री कृष्ण कुमार सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामप्रकाश मिश्रा, कोषाध्यक्ष राजकुमारी और अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ली। जिला जज ने कहा कि बार और बेंच के मधुर संबंध न्याय व्यवस्था को मजबूत व न्यायसंगत बनाते हैं। यह वादकारियों के न्याय हित में आवश्यक होते हैं। यहां पर अपर जिला जज प्रथम ध्रुव राय, अपर जिला जज द्वितीय तेंद्र पाल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नदीम अहमद, सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा पटनाहा सिंह, उप जिलाधिकारी अवनीश कुमार तिवारी, कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह, बार संघ के पूर्व अध्यक्ष वीरपाल सिंह, भास्कर तिवारी, कालीचरण दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें