फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: रंगोली प्रतियोगिता में बीएचसी की हेमा ने मारी बाजी

Tue, 12 Aug 2025 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 11 एमएएचपी 07 परिचय-ट्रॉफी व प्रश​स्ति पत्र के साथ रंगोली के विजेता प्रतिभागी। संवाद
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को राजकीय महाविद्यालय चरखारी में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए प्रतिभाग किया। हेमा की रंगोली सभी ने सराही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा हेमा को पहला, बीए तृतीय सेमेस्टर के छात्र आनंद कुमार को दूसरा और पंचम सेमेस्टर के छात्र आयुष द्विवेदी को तीसरा स्थान मिला। निर्णायक मंडल की डॉ. मंजू सिंह, डॉ. रुचि जायसवाल, डॉ. विनोद सिंह चंदेल, डॉ. नित्यकिशोर सोनी, डॉ. सुमन सिंह व डॉ. ऋतु चतुर्वेदी ने निभाई। सभी विजेताओं को प्राचार्य डाॅ. आनंद गोस्वामी ने प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर डॉ. दीपक सिंह, आलोक द्विवेदी, अनुपम उपाध्याय, जितेंद्र मिश्रा के अलावा छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें