महोबा। भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जनपद में 12 से 14 अगस्त तक बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।
अपर जिलाधिकारी रामप्रकाश ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि खराब मौसम के दौरान पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर बांधे, पेड़ व टिनशेड के नीचे न बांधे। पशुओं को चरने के लिए न छोड़ें क्योंकि पशु भी स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए पेड़ों के नीचे छिपते हैं, जो सुरक्षित नहीं है। खराब मौसम में कोई भी व्यक्ति घर से बाहर न निकलें। छिपने के लिए सुरक्षित स्थान के रूप में पक्के मकान का ही प्रयोग करें। पेड़ के नीचे न छिपे। जंगली क्षेत्र में छोटे पेड़ के नीचे छिपे, पैर के नीचे सुखी लकड़ी व पत्ते रखें। बारिश के समय नहाने और कपड़े व बर्तन धोने से बचें। इलेक्ट्रॉनिक वस्तु टीवी, कूलर व अन्य उपकरण को न छुएं। मोबाइल फोन पर बात न करें और जर्जर मकान से दूर रहें। (संवाद)