महोबा। जिले में बहू, बेटियों व महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए जय महाकाल फाउंडेेशन के कार्यकर्ताओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ रैली निकालकर महिलाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस दौरान कार्यकर्ता जब बेटी बचाएंगे और पढ़ाएंगे, तभी हम विश्वगुरु बन पाएंगे
जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राजावत के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने शहर के हमीरपुर चुंगी से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रैली निकाली। जो कचहरी, परमानंद चौक, रोडवेज बस स्टैंड होते हुए आल्हा चौक स्थित आंबेडकर पार्क पहुंचकर में समाप्त हुई।
इस दौरान कार्यकर्ता महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान को लेकर लोगों का जागरूक करते रहे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत पहले दिन रैली निकाली गई। सोमवार को इस बावत एसडीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। रैली में अरुण पटेल, रवि सिंह, अजय सिंह कुशवाहा, शैलेंद्र साहू, अंकित अनुरागी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।