फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में दंपती समेत 10 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में दंपती समेत 10 लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

कोतवाली चरखारी के रूपनगर गांव निवासी वीरेंद्र (27) अपनी पत्नी गोमती (25) के साथ बाइक से किसी कार्य से महोबा आ रहा था। तभी बजरिया पुलिस चौकी के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपती गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इसी तरह समद नगर निवासी नीरज (22) बाइक से मोहल्ले की किरन, माधुरी व अभिमान के साथ रामूपुरा गांव जा रहा था। रास्ते में गड्ढे में बाइक चली जाने से असंतुलित होकर गिर गई। जिससे तीनों घायल हो गए। वहीं करहराकला निवासी ओमप्रकाश, विवेक नगर कबरई निवासी रेशमा, गहरौली निवासी पीयूष, भंडरा निवासी देवेंद्र व मनमोहन अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें