फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल संदेश यात्रा में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Fri, 21 Oct 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : File Photo
विज्ञापन
कांग्रेस की राहुल संदेश यात्रा के सातवें दिन कबरई ब्लाक के ग्राम बीला दक्षिण और रिवई में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से मांग पत्र भरवा कर उनकी समस्याएं सुनी गईं। चौपाल में ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं पर्यवेक्षक बृजेंद्र सिंह राठौर और कांग्रेस के प्रदेश
विज्ञापन


महामंत्री मनोज तिवारी ने ग्रामीणों के मांग पत्र भरवाए और कांग्रेस सरकार द्वारा अपने शासनकाल में चलाई गई योजनाएं बताईं। बृजेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो किसानों का कर्ज माफ कर सकती है कांग्रेस की सरकार में उत्तर प्रदेश के किसानों का 10 हजार करोड़ से अधिक का कर्ज माफ

किया था। खाद्य सुरक्षा के तहत लोगों को सस्ता गेहूूं चावल मिलना कांग्रेस की देन है। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक मोहन तिवारी, महेंद्र प्रताप, रामप्रकाश दीक्षित, प्रदीप खरे, मुकेश गुप्ता, भारत विशाल शुक्ला सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें