फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम आइसोलेशन में कोरोना को दे रहे मात

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोविड-19 के मामले बढ़ जरूर रहें हैं लेकिन पहली दो लहर जैसी गंभीर स्थिति संक्रमितों में इस बार नहीं देखी जा रही है। बहुत से लोगों में तो कोई खास लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं, फिर भी उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। ऐसी स्थिति में घर पर ही रहकर कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए और डॉक्टर की सलाह से कोरोना को आसानी से मात दिया जा सकता है। ऐसे बहुत से मरीज घर पर रहकर कोरोना संक्रमण से निजात पा रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि स्वास्थ्य महानिदेशालय के निर्देश के बाद जनपद में इंटीग्रेटेड कमांड व कंट्रोल सेंटर से होम आइसोलेशन के पात्र मरीजों के स्वास्थ्य की स्थिति की निरंतर निगरानी की जा रही है। किसी होम आइसोलेटेड मरीज के लक्षण युक्त हो जाने या उसे चिकित्सकीय सहायता की जरूरत होने पर इलाज की सुविधा मिल रही है। इसके अलावा जन सामान्य को कोविड से बचाव के उपायों और कोविड की जांच व इलाज की उपलब्ध सेवाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। जनपद में फिलहाल 46 मरीज एक्टिव हैं।
शहर के सुभाष नगर के बाशिंदे 25 वर्षीय युवक ने बताया कि कुछ दिन से उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। 11 जनवरी को उसने जिला अस्पताल में जांच कराई। कोविड जांच के बाद वह पॉजिटिव पाया गया। घर पर ही उन्हें मेडिकल किट मुहैया करा दी गई थी और दिन में तीन-चार बार स्वास्थ्य टीम द्वारा फोन पर हालचाल भी लिया और ऑक्सीजन लेवल की भी जानकारी ली गई। डॉक्टर के परामर्श के बाद अब वह पूरी तरह से स्वस्थ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड से बचाव एवं सावधानियां
ऽ हमेशा मास्क का इस्तेमाल करें।
ऽ मास्क को ठीक तरह से पूरे मुंह व नाक को ढकते हुए लगाएं।
ऽ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
ऽ अनावश्यक घर से बाहर न निकलें।
ऽ लक्षण आने पर खुद को परिवार के अन्य सदस्यों से अलग रखें और जांच कराएं।
ऽ बार-बार साबुन-पानी से अच्छी तरह से हाथों को धुलते रहें।
ऽ समय से कोविड टीकाकरण जरूर कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें