फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरातियों को रास्ते में रोककर लाठी-डंडों से पीटा, मोबाइल छीनें

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जनपद औरेया से शनिवार की रात महोबा आ रही बरात में शामिल एक बोलेरो में सामने से आ रही चार पहिया वाहन ने कट मार दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। हमीरपुर जनपद कस्बा राठ बरात पहुंचने पर ग्रामीणों ने बरातियों से मारपीट कर मोबाइल छीन लिए। महोबा आ रहे कुछ बरातियों को पनवाड़ी पुलिस ने रोक लिया। दूल्हा समेत सभी बरातियों को एक घंटे तक थाने में बैठाए जाने से वधू पक्ष के लोग परेेेशान हो गए। बाद में एसपी के निर्देश पर बरातियों को छोड़ा गया। जिससे बरात डेढ़ घंटे देरी से महोबा पहुंच सकी।
विज्ञापन

जनपद औरेया निवासी अमित कुशवाहा की 19 जून को शादी थी। पांच चार पहिया वाहनों से बरात महोबा आ रही थी। रात करीब आठ बजे हमीरपुर जनपद के कस्बा राठ के समीप ओवरटेक के प्रयास में एक चार पहिया वाहन ने बरातियों से भरी बोलेरो कार में कट मार दिया। जिससे दोनों पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद चार पहिया वाहन सवार वापस गांव लौट गए। एक किमी आगे लाठी-डंडे लेकर कार सवारों ने ग्रामीणों के साथ बरातियों को रोक लिया और मारपीट कर दी। बोलेरो कार चालक आशीष तिवारी के कपड़े फाड़ दिए और कई बरातियों के मोबाइल छीन लिए। शादी समारोह की रस्मों में देरी होने पर मामले की सूचना एसपी महोबा सुधा सिंह को दी गई। तब उन्होंने थाना पनवाड़ी से मामले की जानकारी लेकर बरातियों को कार्यक्रम स्थल के लिए जाने के निर्देश दिए। बाद में दोनों पक्षों का समझौता कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें