महोबा। शहर के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में ऑनलाइन साप्ताहिक योग शिविर के छठवें दिन आसनों का अभ्यास कराया गया। इस मौके पर योगाचार्य सुशील गुप्ता ने कहा कि योग करने से कई बीमारियां दूर होती हैं। शरीर चुस्त-दुरुस्त रहने के साथ ही मानसिक स्तर बढ़ता है। ध्यान मुद्रा का अभ्यास करने से एकाग्रता और याददाश्त बढ़ती है। जिससे मन शिक्षण में लगता है।
ऑनलाइन योग शिविर में मुख्य अतिथि ने दैनिक जीवन में योग के महत्व को बताया। उन्होंने अनुलोम विलोम क्रिया व सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया। आचार्या पूनम पाल ने बताया कि जिंदगी में तंदुरुस्त और निरोगी रहना है तो योग अति आवश्यक है। कहाकि बीमारी से निरोगी रहने के लिए योग अति आवश्यक है। इस मौके पर हरीश पुरवार, माधवी पुरवार, प्रधानाचार्या अर्चना वर्मा, प्रीति पुरवार आदि मौजूद रहे।
भाजपा मनाएगी योग दिवस
महोबा। भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर व कार्यक्रम संयोजक अवधेश गुप्ता ने बताया कि आज योग दिवस पर जिले के सभी 11 मंडलों में योग शिविर का आयोजन सुबह 6 बजे कराया जाएगा। जिसमें जनप्रतिनिधि व जिला पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। नगर संयोजक आशीष शुक्ला ने बताया कि प्रभारी मंत्री डॉ. जीएस धर्मेश व सदर विधायक राकेश गोस्वामी योग दिवस कार्यक्रम में सरस्वती विद्या मंदिर में उपस्थित रहेंगे। (संवाद)
योग करतीं छात्राएं- फोटो : MAHOBA