फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में छुट्टी, एटीएम में भीड़

Sat, 10 Dec 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
एटीएम में लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बैंकों में छुट्टी के कारण एटीएम में शनिवार को भारी भीड़ जुटी। वहीं, तीन एटीएम खराब रहे जबकि आधा दर्जन एटीएम में पैसा न होने से एटीएम के शटर बंद रहे। मात्र तीन एटीएम चालू होने कारण उनमें भारी भीड़ जुटी।दोपहर 12 बजे यूनियन बैंक पहुंची अमर उजाला की टीम को बैंक में में शटर गिरी पड़ी
विज्ञापन


मिली। लोग शटर खुलने के इंतजार में बाहर घूम रहे थे। 12:30 बजे बैंक आफ बड़ौदा के एटीएम की भी शटर गिरी पड़ी मिली। 1:00 बजे पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में लोगों की भारी भीड़ मिली। 1:30 एसबीआई बैंक पहुंचे जहां पर एटीएम में लोग पैसा निकालते देखे गए। इसके अलावा सेंट्रल बैंक, पंजाब

एण्ड सिंध, मनी एटीएम में भी शटर गिरी रही।  जिले में एसबीआई के दो, एक्सिस बैंक दो, बैंक आफ बड़ौदा के दो एटीएम के अलावा पंजाब एण्ड सिंध, यूनियन बैंक, सैंट्रल बैंक और यूको सहित एक दर्जन एटीएम हैं। इनमें एसबीआई, पंजाब नेशनल सहित मात्र तीन बैकों के एटीएम ही चालू रहे। बैंक आफ
विज्ञापन


बड़ौदा, यूनियन बैंक, पंजाब सिंध बैंक, सेंट्रल बैंक सहित ज्यादातर बैंकों के एटीएम बंद रहे। उधर, किसान पैसा न होने से समय से खाद बीज नहीं ले पा रहा है। इससे बुवाई का कार्य पिछड़ता जा रहा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें