फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: हड़ताल पर रहे बैंककर्मी, करोड़ों का लेनदेन प्रभावित

विज्ञापन
फोटो 11 एमएएचपी 20 परिचय-बैंक के बाहर हड़ताल कर विरोध जताते कर्मचारी। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
महोबा। सप्ताह में पांच दिन वर्किंग लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को बैंककर्मी हड़ताल पर रहे। इंडियन बैंक के सामने कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। हड़ताल के चलते करोड़ों का लेन-देन प्रभावित रहा। अधिकांश एटीएम भी दोपहर बाद जवाब दे गए। इससे रुपये निकालने के लिए उपभोक्ता इधर-उधर भटकते रहे।
विज्ञापन

बैंककर्मियों की हड़ताल से लेन-देन व अन्य कामों से बैंक आए उपभोक्ताओं को बैरंग लौटना पड़ा। बैंककर्मी दिवाकर शिवहरे ने बताया कि अधिकारियों और कर्मचारी विरोधी नीतियों व सप्ताह में पांच दिन वर्किंग लागू करने की मांग को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर रहे। हड़ताल में राष्ट्रीयकृत और ग्रामीण बैंकों के कर्मचारी शामिल हुए। बैंक के बाहर कर्मचारियों ने धरना देकर विरोध जताया। इस मौके पर अमित, दानिश, आगाज अली, बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, बैंकों की हड़ताल से रुपये निकालने के लिए एटीएम पहुंचे उपभोक्ताओं को मायूसी हाथ लगी। दोपहर तक ही अधिकांश एटीएम खाली हो गए। इससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें