फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: अमावस्या पर डिपो से चित्रकूट के लिए चलीं 30 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 11 एमएएचपी 03 परिचय-महोबा डिपो में चित्रकूट जाने के लिए बस में श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन

-रेलवे की ओर से दो स्पेशल ट्रेन चलाए जाने से श्रद्धालुओं को मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। भाद्रपद अमावस्या को लेकर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए महोबा डिपो की ओर से धर्मनगरी चित्रकूट के लिए 30 रोडवेज बसें चलाई गईं। रेलवे की ओर से भी दो स्पेशल ट्रेन चलाए जाने से श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली। दिन भर स्टेशन और बस स्टैंड में भीड़ जुटी रही।
महोबा डिपो के बेड़े में इस समय निगम की 122 और 15 अनुबंधित बसें संचालित हैं। जो जनपद हमीरपुर, बांदा, जालौन, लखनऊ, बलिया, बरेली, अयोध्या, दिल्ली आदि रूटों पर फर्राटा भरती हैं। वहीं, भाद्रपद अमावस्या को लेकर महोबा डिपो प्रशासन ने धर्मनगरी चित्रकूट में आयोजित होने पर अमावस्या मेले को लेकर 30 बसों को चलाया गया। बृहस्पतिवार की रात व शुक्रवार की सुबह चित्रकूट जाने वालों की बस स्टैंड में भीड़ रही। बस आते ही सीट पाने के लिए लोगों में जद्दोजहद नजर आई। चंद मिनट में ही बसें भरने पर उन्हें चित्रकूट के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिपो प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि अमावस्या मेलों को लेकर 30 बसों को चित्रकूट रूट पर लगाया गया है। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों के फेरे बढ़ाए गए। चालकों व परिचालकों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। वहीं रेलवे की ओर से दो मेला स्पेशल ट्रेनें चलाए जाने से श्रद्धालुओं को राहत मिली। रेलवे स्टेशन आने वाली ट्रेनें फुल होकर निकली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें