फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर के पराजित कर बांदा ने जीता खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को बुंदेलखंड फुटबाल टूर्नामेंट में बांदा की टीम ने हमीरपुर टीम को 2-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट में बुंदेलखंड की छह टीमों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पहला लीग मैच महोबा और बांदा के बीच खेला गया। इसमें बांदा की टीम 3-0 से विजयी रही।
विज्ञापन

बुंदेलखंड फुटबाल टूर्नामेंट का पहला मुकाबला दोपहर में महोबा व बांदा की टीमों के बीच खेला गया। दूसरे मुकाबले में अतर्रा को हराकर हमीरपुर की टीम ने 2-01 से जीत हासिल की। तीसरे मैच में बांदा ने तिंदवारी की टीम को 4-0 से हराया। चौथा सेमीफाइनल मैच महोबा और हमीरपुर के बीच खेला गया। इसमें हमीरपुर ने पेनाल्टी शूट आउट में 2-1 से जीत हासिल की। फाइनल मुकाबला हमीरपुर को पराजित कर बांदा की टीम ने जीत लिया। इससे पूर्व जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष विपिन राय, उपाध्यक्ष वैभव दिवेदी, सचिव जाहिर अली, जिला उप क्रीड़ा अधिकारी रामचंद्र ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मुकाबला शुरू कराया। फाइनल मुकाबले के बाद पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ। इसमें विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें