कुलपहाड़ (महोबा)। नगर के किशोरी कुंज पैलेस में दो दिन पहले शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग के मामले में पुलिस ने दूल्हे के भाई समेत दो लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास, दूसरों के जीवन को खतरा पहुंचाने व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
किशोरी कुंज पैलेस (गेस्ट हाउस) में 25 नंबर को क्षेत्र के एक गर्ग परिवार की लड़की की शादी थी। बरात कोंच, जालौन से आई थी। रात में जयमाल के दौरान कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग कर दी थी। इससे शादी में आई दिव्या और प्रियंका समेत पांच लोग गोली लगने से घायल हो गए थे। घायलों ने न तो पुलिस को सूचना दी और न ही तहरीर। गेस्ट हाउस संचालक कलीम की तहरीर के आधार पर कुलपहाड़ निवासी अमरदीप समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। आरोपियों में एक दूल्हे का भाई बताया गया है। थानाप्रभारी अनूप दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।