फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मेरठ के बादल ने फिरोजाबाद के सुमित को दी पटकनी

Sun, 09 Feb 2025 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
-दंगल में दांवपेच दिखाते पहलवान।  - फोटो : -दंगल में दांवपेच दिखाते पहलवान।
विज्ञापन
महोबा। ब्लॉक कबरई के बीला दक्षिण गांव में रेलवे फाटक के पास रविवार को जय बजरंग बली विराट दंगल का आयोजन हुआ। इसमें मेरठ के बादल पहलवान ने फिरोजाबाद के सुमित को पटकनी दी।
विज्ञापन

दंगल का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख राजू सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कराया। पहली कुश्ती खेराकसार के अमर पहलवान व गौतमपुर के रामबाबू के बीच हुई। 10 मिनट तक चली जोर-आजमाइश के बाद अमर पहलवान विजेता बने। दिल्ली के शिवमंगल ने फतेहपुर के अवधेश को चित किया। चित्रकूट के अनिल पहलवान ने दिल्ली के छोटू पहलवान को हराया। इसके अलावा अंश पहलवान व बीला दक्षिण के कपिल, महोबा के गोलू व भरुआ के मोहित के बीच हुईं कुश्तियां बराबरी पर छूटी। दंगल देखने के लिए आसपास के गांवों के सैकड़ों की संख्या में दर्शकों की भीड़ जुटी रही। इस मौके पर आयोजक ग्राम प्रधान मेवालाल अनुरागी, अप्पू गुप्ता, हेमू राजौरिया समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें