फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: खरेला के बबलू ने मऊ के राजेंद्र पहलवान को पछाड़ा

Thu, 15 Jan 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 14 एमएएचपी 10 परिचय-दंगल में दावपेच दिखाते पहलवान। संवाद
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। ब्लॉक चरखारी की ग्राम पंचायत रिहुनिया में प्राचीन मेले में बुधवार को दंगल का आयोजन हुआ। इसमें कई जिलों से आए पहलवानों ने दांवपेंच दिखाए। खरेला के पहलवान बबलू ने एक के बाद एक दो कुश्तियां जीतीं। विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि कबरई ब्लाक प्रमुख अवनींद्र सिंह व पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। पहली कुश्ती खरेला के बबलू पहलवान व मऊ के राजेंद्र के बीच हुआ। इसमें बबलू ने जीत दर्ज की। दूसरी कुश्ती में बबलू ने रूपेंद्र को हराया। बबलू और रिवई वीरपाल के बीच हुई तीसरी कुश्ती बराबरी पर छूटी। बिवांर के शैलेंद्र ने निवारा के रूपसिंह को चित किया। बेजेमऊ के राजेंद्र ने मोहनपुरा के रामकुमार को हराया। गहरौली के कल्याण पहलवान ने लोधा के सिंघम को पछाड़ा। इस मौके पर एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, चरखारी ब्लाक प्रमुख सीमा कुशवाहा, कीरतपुरा प्रधान जगदेव पटेल, संयोजक मर्दन सिंह, प्रवेंद्र रघुवंशी आदि मौजूद रहे।


गुढ़ा के मोहित ने बांदा के जितेंद्र को किया चित



पनवाड़ी। तहसील कुलपहाड़ के भरवारा मौजा स्थित सिद्धबाबा स्थान पर मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में दंगल का आयोजन हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हमीरपुर संतराम राजपूत ने दंगल का शुभारंभ कराया। दंगल में गुढ़ा के मोहित ने बांदा के जितेंद्र को हराया। बांदा के शिवकांत व फतेहपुर के रीतेश के बीच हुई कुश्ती दस मिनट तक चली। दोनों पहलवानोंं ने दावपेच दिखाए लेकिन यह कुश्ती बराबरी पर छूटी। दंगल देखने के लिए दर्शकों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें