फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बीए की छात्रा ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
फोटो 06 एमएएचपी 08 परिचय-छात्रा रोहिनी (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
महोबा। थाना खरेला के धवारी गांव में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी। घटना से परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। वहीं अन्य स्थानों पर महिला समेत तीन लोगों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की।
विज्ञापन

धवारी निवासी रोहिनी (20) कस्बा खरेला स्थित एक कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। शनिवार की देर शाम उसने किसी बात से नाराज होकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से गंभीर हालत में डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसकी माैत हो गई।
मृतका के भाई सनत कुमार ने बताया कि घर पर कोई विवाद नहीं हुआ। बहन ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, यह समझ नहीं आ रहा है। थानाध्यक्ष नन्हेलाल यादव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं शहर के मोहल्ला भीतरकोट निवासी शारदा (28) रविवार की दोपहर घर पर थी। इसी दाैरान किसी बात से नाराज होकर उसने जहर खा लिया। परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पति ओमप्रकाश ने बताया कि पत्नी ने ऐसा क्यों किया, यह नहीं पता। इसी तरह परमानंद चौक निवासी गुड्डू (19) और लवकुशनगर तिराहा निवासी देवेंद्र (18) ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें