फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: जनपद में अब तक 924.4 मिमी बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। इस मानसून सत्र में बुंदेलखंड के पांच जिलों में झमाझम बारिश हुई। जिले में भी जमकर बालत बरसे। इससे जनजीवन प्रभावित हो गया। जनपद में अब तक 924.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन

इस वर्ष माह अगस्त व सितंबर के प्रथम सप्ताह में बेहतर बारिश देखने को मिली। सितंबर माह के शुरुआती दौर में बंगाल की खाड़ी में बने हवाओं के निम्न दाब के क्षेत्र के चलते फिर से मानसून सक्रिय हुआ। इसके चलते पिछले तीन दिनों में क्षेत्रों में अच्छी बारिश हो रही है। हालांकि शनिवार को दोपहर के समय हल्की बूंदाबांदी हुई और दिनभर आसमान में बादल छाए रहे।
मौसम विज्ञान केंद्र बेलाताल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रजनीश मिश्रा ने बताया कि झांसी मंडल के तीनों जिलों के साथ ही महोबा व हमीरपुर में भी अच्छी बारिश देखने को मिली। अब मानसून बुंदेलखंड से राजस्थान की ओर शिफ्ट हो जाएगा। इससे बुंदेलखंड में मानसून की गति धीमी पड़ जाएगी।
विज्ञापन

एक जून से अब तक जनपद हमीरपुर में 991.5 एमएम, महोबा में 924.4 एमएम, ललितपुर में 861.0 एमएम, जालौन में 654.7 एमएम, झांसी में 541.5 एमएम, बांदा में 1,090.9 एमएम और चित्रकूट जिले में 1,191.7 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश का यह सीजन बुंदेलखंड के लिए बेहतर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें