कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शाहपहाड़ी से सवारियां लेकर मुख्यालय आ रहा तेज रफ्तार आटो बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में पलट गया। दुर्घटना में आटो सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार की दोपहर करीब एक बजे शाह पहाड़ी गांव से एक आटो आधा दर्जन सवारियां भर कर महोबा
आ रहा था। रास्ते में बिच्छू पहाड़िया के समीप सामने से आए बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में आटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना देख मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने आटो में फंसे घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में ग्राम पूरा दिदवारा निवासी राधाचरण (60) पुत्र बृंदावन, सुरेंद्र
(25) पुत्र गजराज, संजय (35) पुत्र गजराज, फूलवती (55) निवासी उरई, सुरेंद्र (18) पुत्र संतोष निवासी शेखूनगर शामिल है। घायलों में राधाचरण की हालत नाजुक बनी है। उधर, बाइक सवार युवक बाल बाल बच गए।