कक्ष में मरीज काे देखते डॉ. नरेंद्र राजपूत।
- फोटो : कक्ष में मरीज काे देखते डॉ. नरेंद्र राजपूत।
महोबा। जिले में पड़ रही भीषण ठंड से जहां जिला अस्पताल में डॉक्टर देर से आए, वहीं मरीजों की संख्या भी बेहद कम रही। सोमवार को ओपीडी में 341 मरीज ही पहुंचे। जिसमें सबसे ज्यादा मरीज अस्थमा और सीने में दर्द के रहे।
फिजीशियन डॉ. गुलशेर की पुलिस भर्ती में ड्यूटी में लगे होने से उनका कक्ष बंद मिला। वहीं, डॉ. राजेश भट्ट अवकाश पर थे। इस दौरान में बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष, ईएनटी कक्ष आदि कक्षों में भी डॉक्टर देर से पहुंचे।
गुरु गोबिंद सिंह की जयंती का सार्वजनिक अवकाश होने जिला अस्पताल की ओपीडी दोपहर 12 बजे ही बंद हो गई। ओपीडी में पहुंचे 341 मरीजों में से अधिकांश अस्थमा, सीने में दर्द, बुखार व पेटदर्द के पीड़ित रहे।
दस से अधिक मरीजों की हालत गंभीर होने पर एसएनसीयू व आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। उधर, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. पवन कुमार अग्रवाल का कहना है कि भीषण सर्दी में मरीजों की संख्या में कमी आई है। सर्दी से पीड़ित मरीज ही ज्यादातार आ रहे हैं। (संवाद)