बेलाताल/अजनर। जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर चल रहे रामलीला मंचन को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ जुट रही है। कस्बा अजनर में आदर्श रामलीला मंडल की ओर से बृहस्पतिवार की रात मेघनाद वध, कुंभकर्ण वध और रावण वध की लीला का मंचन किया गया। कार्यक्रम में पप्पू मिश्रा, धीरेंद्र राजा, आदित्य तिवारी, पुष्पेंद्र सक्सेना आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।
बेलाताल संवाद के अनुसार रामलीला के मंचन में दिखाया गया कि भगवान श्रीराम के लंका तक पहुंचने के लिए समुद्र पर सेतु निर्माण किया गयाय। अंगद और रावण संवाद की लीला का मंचन भी काफी प्रभावी रहा। इस मौके पर समिति संरक्षक चौधरी मैथिलीशरण अग्रवाल, रिटायर्ड कर्नल कृष्ण मोहन पांडे, अभिषेक तिवारी, नारायण नायक, कृष्ण कुमार नायक, राजेश, इंद्रपाल रिछारिया आदि मौजूद रहे।