फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: रामजन्म होते ही गूंजे जयकारे, महिलाओं ने गाए मंगलगीत

Wed, 29 Oct 2025 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलाताल/कुलपहाड़। कस्बा जैतपुर में ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ सोमवार की रात भगवान राम के जन्म की लीला के मंचन के साथ हुआ। राम के जन्म लेते ही पंडाल भगवान राम के जयकारों से गूंज उठा। देर रात तक भक्त यहां पर रामलीला का आनंद लेते रहे।
विज्ञापन

रामलीला आयोजन समिति के प्रमुख इंद्रपाल रिछारिया ने बताया कि कस्बे में करीब सौ वर्ष पहले इस रामलीला के आयोजन की नींव रामसेवक चौधरी ने रखी थी। जो आज भी कायम है। लीला में राम के रूप में श्याम पटैरिया, लक्ष्मण के रूप में अंशुमान तिवारी और भगवान शंकर के रूप में महेंद्र पाल मिश्रा ने अभिनय किया। इस मौके पर वरिष्ठ कलाकार बलदेव प्रसाद महंत को सम्मानित किया गया। कुलपहाड़ संवाद के अनुसार कस्बे में चल रही रामलीला में राम वनवास की लीला का मंचन किया गया।इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद यादव, संतोष सुल्लेरे, चंद्र नारायण द्विवेदी, अनिल अरजरिया, अरविंद, रामराजा सोनी, मृदुल चौबे आदि ने लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें