फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सुर-संगीत की महफिल में कलाकारों ने मोहा मन

Mon, 12 Jan 2026 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। संस्कृति विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति, हमारी पहचान के तहत संस्कृति उत्सव में रविवार को सेवायोजन सभागार में ब्लॉक और तहसील स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। इस दौरान गायन, वादन की महफिल सजी। जिसमें लोककला व शास्त्रीय संगीत का समागम देखने को मिला। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनमोह लिया।
विज्ञापन

लोकगायन समूह में तहसील महोबा की सोनिका एंड ग्रुप, यशस्वी एंड ग्रुप, मोहम्मद अर्श एंड ग्रुप ने प्रस्तुतियों से मनमोहा। वहीं सुगम संगीत समूह में बाबला ब्लाइंड स्टार ग्रुप, गोल्डी एंड ग्रुप, यशी एंड ग्रुप ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। चरखारी तहसील से एकल लोक गायन में सपना, आकांक्षा, अंजू और लोकगायन में चंदन राजपूत, खुशबू गायत्री, गगन कुमार आदि ने प्रस्तुतियां दीं।
जिला पर्यटन सूचना अधिकारी डॉ. चित्रगुप्त श्रीवास्तव ने बताया कि तहसील स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी 12 जनवरी को जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। जिसमें चयनित प्रतिभागियों को मंडलीय प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका जयनारायण सोनी, सिद्ध गोपाल, रामशरण, मेघा शक्ति, अमर सिंह ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर संगीताचार्य पं. जग प्रसाद तिवारी, शिवकुमार गोस्वामी, रिपुंजय सिंह, अंशिमा श्रीवास्तव, प्रदुम्न नायक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें