फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर: मतदाताओं को पढ़कर सुनाए गए नाम

Mon, 12 Jan 2026 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण के बाद रविवार को अनंतिम प्रारूप की सूचियों का पोलिंग बूथों पर वाचन किया गया। बीएलओ ने मतदाता सूचियां पढ़कर सुनाईं और कमियां निकलने पर आवश्यक फार्म भरकर सुधार कराने के लिए आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुंवर पंकज ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर मतदाता सूचियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद अनंतिम मतदाता सूची की प्रतियां सभी बीएलओ को उपलब्ध कराई गई है। सभी बीएलओ ने रविवार को मतदेय स्थल पर कार्यक्रम आयोजित करके अपने क्षेत्र के मतदाताओं और सभ्रांत व्यक्तियों, राजनीतिक दलों के बूथ लेबल एजेंट की उपस्थिति में मतदाता सूचियों में अंकित मतदाताओं के नाम को पढ़कर सुनाए। एसडीएम सदर शिवध्यान पांडेय ने उच्च प्राथमिक विद्यालय बजरिया में पहुंचकर मतदेय स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही मतदाताओं को आवश्यक जानकारी दी। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने डीएवी और नेहरू इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र पहुंच आवश्यक निर्देश दिए।

जिले की वेबसाइट व एप का भी ले सकेंगे सहारा
महोबा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुंवर पंकज ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए जिले की वेबसाइट महोबा डॉट एनआईसी डॉट इन पर भी एसआईआर की अनंतिम मतदाता सूची को अपलोड कर दिया गया है। मतदाता स्वयं इसके बारे में जानकारी ले सकेंगे। इसके साथ ही वोटर हेल्पलाइन एप-एसीआईएनईटी एप और वोटर सर्विस पोर्टल पर जाकर अपनी समस्याओं का निराकरण के लिए बुक ए कॉल के माध्यम बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही संशोधन आदि के लिए इसी एप व पोर्टल के माध्यम से भी फॉर्म-6, फॉर्म 8 घोषणा-पत्र सहित और फॉर्म 7 सबमिट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें