महोबा में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शासन ने आरोग्य सेतु ऐप मोबाइल में डाउनलोड करना अनिवार्य कर दिया। डीएम अवधेश कुमार तिवारी ने पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए कि आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड न होने और मास्क न लगाने वाले लोगों को पेट्रोल नहीं दिया जाए।
यदि मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड नहीं है तो उसके मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करवाएं और इसके बाद ही डीजल व पेट्रोल दें। बिना मास्क पंप पर आने वाले उपभोक्तओं को भी पेट्रोल व डीजल न दिया जाए।