फोटो 02 एमएएचपी 15 परिचय-दंगल में दावपेच दिखाते पहलवान। संवाद
कबरई (महोबा)। ब्लॉक कबरई की ग्राम पंचायत खजुरिहा पहरा गांव में आयोजित तीन दिवसीय मेले के अंतिम दिन शुक्रवार को दंगल का आयोजन हुआ। संभल के अर्जुन पहलवान ने देवास के सुधीर को पटकनी दी।
पंचायत भवन के पास स्थित प्राचीन शिव मंदिर मेला मैदान में आयोजित दंगल में विभिन्न जनपदोंं के पहलवानों ने हिस्सा लिया। दंगल में दिल्ली की महिला पहलवान वैशाली ने जालौन के राजबहादुर पहलवान को करारी शिकस्त दी।
चित्रकूट के अनिल ने बांदा के नीरज को व चित्रकूट के गोपाल ने बनारस के सुरजीत को हराया। बनारस की महिला पहलवान दीक्षा ने लखनऊ की तनु को पटखनी दी। मथुरा के अमर सिंह ने देवास के बजरंगी पहलवान को चित किया। छह कुश्तियां बराबरी पर छूटीं।