फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्शलान की आवाज का चला जादू

सार

सनफ्रान बिग वॉइस आफ बुंदेलखंड प्रतियोगिता में पाया पहला स्थान
विज्ञापन
झांसी से लौटे अर्शलान का स्वागत करते कालेज के प्रबंधक व शिक्षक । - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा। कस्बा जैतपुर के श्री हरवंश राठौर इंटर कालेज में कक्षा सात में पढ़ने वाले बेलाताल बजरिया निवासी अर्शलान अंसारी ने एक रेडियो चैनल की ओर से झांसी में आयोजित सनफ्रान बिग वॉइस ऑफ बुंदेलखंड प्रतियोगिता में शामिल होकर अपनी आवाज का जादू बिखेरा। फर्स्ट विनर होकर जैतपुर सहित विद्यालय का नाम रोशन किया। मंगलवार को कालेज लौटे छात्र का विद्यालय प्रबंधन ने स्वागत कर मिठाइयां बांटी।
विज्ञापन

झांसी में आयोजित सनफ्रान बिग वॉइस ऑफ बुंदेलखंड प्रतियोगिता में बुंदेलखंड से आए 20 प्रतिभागियों को मंच पर किस्मत आजमाने का मौका मिला। टैलेंट हंट के फाइनल राउंड में 10 प्रतिभागियों को चुना गया। 10 प्रतिभागियों में सबसे कम उम्र के अर्शलान अंसारी ने ‘मेरे सपनों की रानी कब आएगी’ और ‘बापू तू तो सेहत के लिए हानिकारक है’ गीत गाकर अपनी सुरीली आवाज से सभी का दिल जीत लिया। अर्शलान को 21 हजार का नगद पुरस्कार और ट्राफी देकर विनर घोषित किया गया
मंगलवार की सुबह जैसे ही अर्शलान ट्रेन से बेलाताल उतरा और विद्यालय पहुंचा। वहां हरवंश राठौर इंटर कालेज के संस्थापक कामता प्रसाद राठौर, प्रबंधक दिलीप राठौर, अध्यापक आनंदी प्रजापति, मुजीब खान के अलावा छात्र-छात्राओं, माता-पिता व ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर फूल-मालाओं से स्वागत किया। अर्शलान के पिता रिजवान अंसारी ने बताया कि उनके बेटे को शुरू से ही गाने का शौक था। मधुर आवाज के कारण वह इस मुकाम तक पहुंचा। उन्होंने बताया कि रेडियो चैनल की ओर से उसे मुंबई बुलाया गया है। काल आने के बाद मुंबई जाना है जहां अर्शलान अपनी आवाज का जादू  बिखेरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें