फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के जश्न में डूबे रहे सपाई

Wed, 15 Apr 2015 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालीटेक्निक कालेज परिसर में सुबह 8 बजे 14 टेबलों पर मतगणना का कार्य शुरू हुआ। मतगणना प्रारंभ होते ही सपा प्रत्याशी उर्मिला राजपूत ने बढ़त बनाना शुरू कर दिया। 28 चक्रों में हुई मतगणना में सपा प्रत्याशी ने 82,159 मत प्राप्त कर भाजपा प्रत्याशी अखिल राजपूत को 40,949 मतों से हाराय।
विज्ञापन

 मतगणना स्थल पर प्रेक्षक शुभाशीष मोइत्रा, जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह, पुलिस अधीक्षक केके गहलोत मतगणना स्थल पर अपनी निगरानी में मतगणना कराते रहे। वहीं अधिकारियों ने टेबलों में जाकर निरीक्षण किया। मतगणना प्रारंभ होते ही प्रत्याशियों और समर्थकों की धड़कनें तेज हो गई। वहीं जैसे जैसे मतगणना होती गई सपा प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं के चेहरे खिलनेे लगे। वहीं अन्य दलों के  प्रत्याशी व समर्थकों के चेहरे उतरने लगे। मतगणना में गलाई गई 14 टेबलों में  56 कर्मचारी लगाए गए जिससे दोपहर 12 बजे मतगणना समाप्त हो गई। वहीं चुनाव परिणाम आते ही सपा प्रत्याशी और समर्थक झूम उठे।
विज्ञापन


इंसेट
चक्रवार चुनाव परिणाम पर एक नजर
चक्र        भाजपा           सपा        कांग्रेस
पहला      1859           3577     1449
दूसरा      1608           3257      1473
तीसरा      1308           3288     1880
चौथा      1107           3033     1345
पांचवां     1107          3619      1618
छठवां      2170         4004       971
सातवां      1438         3810      824
आठवां    1221          2915       1155
 नौवां     1670          3756        1453
दसवां     1494         2424        1275
ग्यारहवां   731          2360        2957
बारहवां    914          3131        953
तेरहवां     1824        2884        1004
चौदहवां   1352         2103       1301
पंद्रहवां    1760         2615        1143
सोलहवां   1981         2772       791
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें