फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: वीरभूमि महाविद्यालय में बनेगी एक और टैबलैब

Thu, 08 May 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित अभ्युदय निशुल्क कोचिंग का बुधवार को डीएम ने निरीक्षण किया। उन्होंने महाविद्यालय में एक और टैबलैब तैयार कराए जाने की बात कही।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम डीएम गजल भारद्वाज ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को सफलता के टिप्स दिए। कहा कि नियमित पढ़ाई करने से सफलता मिलती है।
अभ्युदय कोचिंग में सिविल सर्विस, एसएसएसी, रेलवे, बैंकिंग, पुलिस भर्ती समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क कराई जाती है। छात्रों की सुविधा के लिए खनिज न्यास निधि से अत्याधुनिक टैबलैब का निर्माण कराया गया है। ताकि वातानुकूलित सुविधा के बीच छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें