महोबा। जैतपुर के दरेरापुरवा में डेंगू का एक और मरीज मिला है। स्वास्थ्य विभाग टीम ने गांव पहुंचकर दवा का छिड़काव 16 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।
जिले में वायरल फीवर, मलेरिया के संदिग्ध मरीज रोजाना जिला अस्पताल में इलाज कराने के लिए पहुंच रहे हैं।
गुरुवार को एक और मरीज में डेंगू का पुष्टि हुई है। जैतपुर के दरेरापुरवा निवासी सुखलाल (72)का झांसी में इलाज चल रहा है। सीएमओ के निर्देश पर जिला मलेरिया अधिकारी दरेरापुरवा पहुंच कर डेंगू पीड़ित मरीज सहित 16 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
जिला मलेरिया अधिकारी आरपी निरंजन ने बताया कि डेंगू रोगी के घर के आस-पास एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया है। 16 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।