फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक फीस वसूली से नाराज छात्रों का हंगामा

Wed, 16 Nov 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
कालेज के बाहर हंगामा काटते छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बा पनवाड़ी के नेहरू इंटर कालेज में मंगलवार को अधिक फीस वसूले जाने से नाराज छात्र छात्राओं ने जमकर हंगामा काटा। जिससे कालेज में अफरा-तफरी मच गई। बाद में छात्र व शिक्षक थाना पनवाड़ी पहुंचे और अपनी बात कही। नेहरू इंटर कालेज पनवाड़ी में प्रत्येक माह की 15 तारीख को छात्रों
विज्ञापन


की फीस जमा की जाती है। मंगलवार को फीस जमा करने के लिए छात्र कालेज पहुंचे। इंटरमीडिएट साइंस वर्ग के छात्र छात्राओं से 20 रुपये के स्थान पर 200 से 300 रुपये मांगे गए। इससे छात्र भड़क गए। इस दौरान छात्रों की शिक्षकों से तीखी नोकझोंक भी हुई। इसके बाद छात्र छात्राओं ने कालेज के बाहर

जमकर हंगामा किया। छात्रों का आक्रोश देख शिक्षक प्रधानाचार्य के नेतृत्व में थाना पनवाड़ी पहुंचे और बाहरी छात्रों के कालेज में आकर छात्र-छात्राओं को भड़काने का आरोप लगाया। वहीं, छात्र भी थाने पहुंच गए और  शिक्षकों पर दबाव बना कर बेवजह अधिक फीस जमा कराने आरोप लगाया। थानाध्यक्ष
विज्ञापन


पनवाड़ी अनीता चौहान ने दोनों पक्षों को समझा बुझा कर शांत कराया। कालेज के प्रधानाचार्य रामकृपाल यादव ने बताया कि इंटर साइंस वर्ग में सरकारी शिक्षक नहीं हैं। प्राइवेट शिक्षकों को लगाकर शिक्षण कार्य कराया जा रहा है। अभिभावक संघ की बैठक में भी इंटर साइंस वर्ग के छात्रों से नियमानुसार फीस जमा करने की बात रखी गई थी। बताया कि कुछ बाहरी अराजकतत्वों ने कालेज में आकर छात्रों को भड़काया। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें