फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित कटौती से नाराज लोग सड़कों पर उतरे

Sat, 24 Sep 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
सड़क पर प्रदर्शन करते नागरिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रात में की जा रही बिजली की अघोषित कटौती से नाराज लोगों का धैर्य शनिवार को जवाब दे गया। गुस्साए लोग सड़क पर उतर आए। हाथों में तख्तियां लिए महिलाओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। ऐलान किया कि समस्या का समाधान नहीं कियातो वह आंदोलन करेंगे। शहर के सुभाषनगर, हमीरपुरचुंगी, बजरंग
विज्ञापन


चौक सहित आधा दर्जन मोहल्लों में रहने वाली मुन्नी, गीता, रामप्यारी, सियारानी, कमलेश, मुन्ना सहित तमाम नागरिक शनिवार को सड़कों पर उतर आए। हाथाें में तख्तियां लिए महिलाएं बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करती रहीं। महिलाओं का आरोप था कि रात के समय चार से पांच घंटे बिजली कटौती की जा रही है। मच्छरों के प्रकोप के चलते लोगों को

पूरी रात जागकर गुजारनी पड़ रही है। मच्छरों के काटने से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। शासन के निर्देश के बाद भी बिजली की अघोषित कटौती जारी है। बिजली कब जाएगी और कितनी देर बाद आएगी इसका कोई पता नही चलता। नारेबाजी कर रही महिलाओं ने ऐलान किया कि यदि तीन दिन के  अंदर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं होता तो वह सड़क जाम कर प्रदर्शन को मजबूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें