फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख तक की सीमा के कार्य करा सकेंगे प्रधान

Sat, 24 Sep 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
रुपये
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत की बैठक में शनिवार को विकास कार्यों की रणनीति बनी। खंड विकास अधिकारी ने प्रधानों से निर्माण कार्यों का टेंडर कराए जाने की अनिवार्यता बताते हुए कहा कि एक लाख तक की सीमा के  कार्य प्रधान स्वयं करवा सकते हैं। बैठक के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने हंगामा काटा। मांगपत्र लेने के बाद कार्यकत्रियां शंात हुई। विकासखंड पनवाड़ी
विज्ञापन


सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लाक प्रमुख बीएल यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नकरा प्रधान कैलाश और हीरालाल ने ब्लाक स्तर पर विकास कार्यों की आईडी जनरेट कराए जाने की मांग की। नर्टरा प्रधान देवेंद्र सिंह ने स्वीकृत हैंडपंप लगवाए जाने का मुद्दा उठाया। बैठक में ख्ंाड विकास अधिकारी अश्वनी कुमार सोनकर ने विकास कार्यों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 18 लाख रुपये क्षेत्र पंचायत को मिले हैं। जिसमें से 50 फीसदी सुदृढ़ीकरण में व्यय होगा और 50 फीसदी विकास कार्यों में खर्च किया जाएगा। बीडीओ ने बताया कि एक लाख तक के कार्य ग्राम प्रधान स्वयं करवा सकते हैं। इससे अधिक के लागत के लिए ब्लाक और जिले से अनुमोदन लेना होगा। जिला पंचायत सदस्य संजय विक्रम सिंह ने प्रस्ताव रखा
विज्ञापन


कि क्षेत्र पंचायत की बैठक में एजेंडा के मुताबिक स्वास्थ्य बिजली, शिक्षा विभाग जैसे महकमे के अधिकारी नहीं आते हैं। उन्हें बैठक में शिरकत करने के लिए अनिवार्य करते हुए गैरहाजिर होने पर डीएम स्तर से दंडात्मक कार्रवाई कराए जाने की मांग रखी। बैठक के दौरान ब्लाक परिसर में मांगों को लेकर आंदोलन चला रही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने हंगामा काटते हुए बैठक सभागार की बिजली काट दी। बीडीओ और ब्लाक प्रमुख के साथ जिला पंचायत सदस्य ने अश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें