फोटो 15 एमएएचपी 04 परिचय-एसके महाविद्यालय के पास सड़क पर जाम लगाए महिला व पुरुष किसान। संवाद
बेलाताल (महोबा)। जिले में खाद के लिए मारामारी मची है। तीन दिन से खाद के लिए भटक रहे किसानोंं का धैर्य सोमवार की सुबह जवाब दे गया। आक्रोशित किसानों ने जैतपुर-कुलपहाड़ मार्ग पर एसके महाविद्यालय के पास जाम लगाकर जमकर नारेबाजी की। ढाई घंटे तक लगे जाम में सैकड़ों की संख्या में वाहन फंसे रहे। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने किसानों को तीन से चार दिन के अंदर रैक आने पर खाद का वितरण कराने का भरोसा देकर जाम खुलवाया। तब आवागमन बहाल हो सका।
सहकारी समिति जैतपुर में तीन दिन पहले खाद खत्म हो गई थी। खाद मिलने की आस में प्रतिदिन सैकड़ों किसान समिति पहुंच रहे हैं। घंटों इंतजार के बाद उन्हें बैरंग लौटना पड़ रहा है। सोमवार की सुबह छह बजे से ही किसान खाद के लिए समिति पहुंच गए। खाद न होने की सूचना पर आक्रोशित किसानों ने सुबह करीब 8.30 बजे एसके महाविद्यालय के पास जाम लगा दिया। जाम में महिला किसान भी शामिल रहीं। जाम की सूचना पर नायब तहसीलदार अभिषेक मिश्रा, बेलाताल चौकी प्रभारी सुजीत कुमार जायसवाल व एसआई रमेश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार ने किसानोंं को बताया कि तीन से चार दिन के अंदर खाद की रैक आ जाएगी।
फोटो 15 एमएएचपी 04 परिचय-एसके महाविद्यालय के पास सड़क पर जाम लगाए महिला व पुरुष किसान। संवाद