महोबा। लवकुशनगर-महोबा मार्ग पर कुम्हड़ौरा गांव के पास युवक को बचाने में अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में चालक समेत अमृतसर से लौट रहे पांच तीर्थयात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के चितहरी गांव निवासी भारती (22), उसकी मां शिवकली (45), भाई विनोद (24) और सिजरिया श्रीनगर निवासी बहन पिंकी (28), बहनोई देवकी प्रसाद (30) अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में मत्था टेककर ट्रेन से रविवार को महोबा रेलवे स्टेशन आया। गांव जाने के लिए सभी एक ई-रिक्शा पर सवार हुए।
कुम्हड़ौरा के पास रास्ते में एकाएक आए युवक को बचाने में चालक साबिर वाहन पर संतुलन खो बैठा। इससे ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। राहगीरों की सूचना पर 108 नंबर एंबुलेंस से सभी छह घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इमरजेंसी में तैनात डॉ. शिशुपाल यादव ने बताया कि घायलों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।