फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: श्मशान घाट के निर्माण में जेसीबी से काम कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। विकासखंड जैतपुर की ग्राम पंचायत बिहार में कराए जा रहे श्मशान घाट के निर्माण में मनमानी का आरोप लगा है। गांव निवासी शिवपाल सिंह ने डीएम प्रभास कुमार को शिकायती पत्र दिया। बताया कि श्मशान घाट के निर्माण में चार से पांच श्रमिक काम करते हैं जबकि उपस्थिति 25 श्रमिकों की लगाई जा रही है।
विज्ञापन

आरोप है कि श्रमिकों को बुलाकर फोटो खींचकर उन्हें वापस भेज दिया जाता है। आरोप लगाया कि श्मशान घाट का समतलीकरण जेसीबी मशीन से कराया गया और दो अक्तूबर को नींव खोदकर चार श्रमिकों से काम कराया गया। ग्रामीणों ने जेसीबी से खोदाई का वीडियो बनाकर अधिकारियों को भेजा। एपीओ मनरेगा सुशील गुप्ता का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। मौके पर जांच की जाएगी। यदि, वीबी-जीरामजी योजना से काम हो रहा होगा तो भुगतान रोका जाएगा। वहीं ग्राम प्रशासक किरन रानी का कहना है कि जेसीबी से नींव की खोदाई कराई गई थी। निर्माण कार्य ग्राम पंचायत की ओर कराया जा रहा है। चुनावी रंजिश को लेकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें