फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सेमी फाइनल में अलीगढ़ व बांदा की टीम जीतीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




महोबकंठ (महोबा)। कस्बा महोबकंठ में चल रहे सिद्धबाबा मेला महोत्सव में आयोजित तीन दिवसीय पुरुष और महिला कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को महिला वर्ग के लीग मैच व सेमी फाइनल मुकाबले खेले गए। महिला वर्ग के सेमीफाइनल में अलीगढ़ और बांदा की टीम ने जीत दर्ज की। शुक्रवार को फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

पुरुष वर्ग के लीग मैच में अलीगढ़ ने वाराणसी को 25 अंकों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। बनारस ने बरैछा वाराणसी को 10 अंकों से हराया। बांदा ने महोबा को तीन अंकों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। महिला वर्ग के सेमीफाइनल का पहला मैच अलीगढ़ व वाराणसी के मध्य खेला गया। जिसमें अलीगढ़ ने करीबी मुकाबले में एक अंक से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। अलीगढ़ टीम की कप्तान व राष्ट्रीय खिलाड़ी ज्योति बाल्यान ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला महोबा व बांदा के बीच हुआ। जिसमें बांदा ने 11 अंकों से जीत दर्ज की। रेफरी की भूमिका बद्रीप्रसाद सेन, जयराम सेन, सुभाष भास्कर, प्रदीप राजपूत व नरेंद्र यादव ने निभाई। स्कोरर देवेंद्र पटेल रहे। इस मौके अनूप पटेल, रामनारायण अरजरिया, पीयूष मिश्रा, केशव पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें