फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: लखनऊ में आल्हा गायन की रही धूम, सीएम ने की सराहना

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। राजधानी लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बुंदेलखंड के आल्हा गायन की धूम रही। महोबा के आल्हा गायकों ने वीर रस में आल्हा गायन की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर सभी का दिल जीत लिया। मुख्यमंत्री ने आल्हा गायन की सराहना करते हुए गायकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी लखनऊ के पांच कालीदास मार्ग पर विधान भवन के समक्ष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में महोबा के आल्हा गायक जीतेंद्र चौरसिया व शरद अनुरागी को आमंत्रित किया गया। इस दौरान आल्हा गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीता। गायक जीतेंद्र चौरसिया और शरद अनुरागी ने साथ कलाकार राहुल अनुरागी, पवन सेन, उदय प्रकाश, अनुराग, सुमेंद्र, संजना, चांदनी, पुष्पांजलि पाठक, सृष्टि, सोनिका आदि ने पूरे बावन गढ़ में देखो उनको कोउ लड़इया नाय, भरवें जब हुंकार युद्ध की चारो दिशा ठनाको खाय... की प्रस्तुति दी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कलाकारों को प्रोत्साहन देते हुए सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें