फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसभा स्थल व रास्ते में भारी जनसैलाब देख गदगद हुए अखिलेश यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। विजय रथ यात्रा लेकर महोबा आए सपा मुखिया अखिलेश यादव का जगह-जगह स्वागत किया गया। शाम करीब 4.30 बजे जनसभा पहुंची विजय रथ यात्रा के दौरान अखिलेश यादव ने सभी का अभिवादन किया। जनसभा स्थल पर भारी भीड़ देख पूर्व मुख्यमंत्री गदगद नजर आए। संबोधन शुरू करते ही उन्होंने कहा कि बांदा से लेकर सभा स्थल तक रास्ते में एक इंच भी जगह खाली नहीं थी। यह बुंदेलखंड की जनता की पुकार है, आने वाले चुनाव में भाजपा का सफाया होगा।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने महंगाई को लेकर भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया। कहा कि डीजल, पेट्रोल व गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। हमारे गरीब की गाड़ी, बाइक नहीं चल पा रही है। नोटबंदी के दौरान लोगों से लाइन लगवाई। जब लॉकडाउन लगा तो यहां के मजदूर पैदल चलकर आए। सरकार चाहती तो मदद कर देती। कई मजदूर घर नहीं पहुंचे और रास्ते में ही उनकी जान चली गई। सपा ने उनकी मदद की हम लोग परिवार वाले लोग हैं। जिनके परिवार नहीं, वह परिवार का दुख नहीं जानते। बताया कि सरकार ने लैपटॉप, टेबलेट व स्मार्टफोन देने की बात कही। साढ़े चार साल बाबा ने निकाल दिए। बताओ किसको स्मार्टफोन मिले। उन्होंने जनता से पूछा कि बताइए आपको योगी सरकार चाहिए कि योग्य सरकार। 20 मिनट के संबोधन के दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। बसपा व कांग्रेस का नाम भी नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें