फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन गेहूं क्रय केंद्रों पर बोहनी तक नहीं हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। समर्थन मूल्य योजना के तहत गेहूं खरीद गुरुवार से शुरू हो गई। पहले दिन सभी गेहूं क्रय केंद्रों पर सन्नाटा छाया रहा। जिले में खोले गए 44 क्रय केंद्रों में किसी पर भी बोहनी तक नहीं हुई। केंद्र प्रभारी व्यवस्थाएं दुरुस्त करते नजर आए। शासन से नामित नोडल अधिकारी ने जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी के साथ कबरई स्थित दो क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने और शासन की गाइडलाइन के अनुसार गेहूं की खरीद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एक अप्रैल से गेेहूं खरीद के लिए पखवाड़े भर से तैयारियां चल रहीं थी। लेकिन कहीं इलेक्ट्रानिक कांटा तो कहीं छाया व पानी का इंतजाम नहीं दिखा। नवीन गल्ला मंडी में बने क्रय केंद्र पर एक भी किसान नहीं दिखा। श्रीनगर के सहकारी संघ में बने पीसीएफ के केंद्र पर कुछ किसान आए और जानकारी लेने के बाद लौट गए। हाल यह रहा कि पहले दिन किसी भी केंद्र पर बोहनी तक नहीं हुई।
चित्रकूट धाम मंडल बांदा के लिए शासन से नामित नोडल अधिकारी प्रदीप कुमार ने अफसरों के साथ कबरई में बने दो क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को सभी व्यवस्थाएं पूरी कर गेहूं की खरीद करने और 72 घंटे के अंदर किसानों का भुगतान करने के निर्देश दिए। जिला खाद्य विपणन अधिकारी रामकृष्ण पांडेय ने एडीएम आरएस वर्मा के साथ नवीन गल्ला मंडी व भारतीय खाद्य निगम के क्रय केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। उन्होंने बताया कि अभी खेतों में फसल की कटाई व मड़ाई का काम चल रहा है। एक सप्ताह बाद गेहूं खरीद जोर पकड़ेगी।
विज्ञापन

उधर, गेहूं खरीद के लिए किसानों के ऑनलाइन टोकन जारी किए जा रहे हैं। डीएम सत्येंद्र कुमार ने बताया कि किसान 15 दिन का ऑनलाइन टोकन खाद्य विभाग के पंजीकरण पोर्टल से प्राप्त कर सकते हैं। बटाईदार का एसडीएम से सत्यापन होने के बाद ही टोकन जारी हो सकेगा। जिला खरीद अधिकारी जुबेर बेग ने बताया कि गेहूं खरीद को लेकर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इसका दूरभाष नंबर 05281-253097 है। किसी भी प्रकार की शिकायत व जानकारी के लिए किसान नियंत्रण कक्ष की सहायता ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें