महोबा। पंचायत चुनाव में बुंदेलखंड किसान यूनियन भी अपने प्रत्याशी उतारेगी। बुधवार को बुंदेलखंड संगठन प्रभारी बालाजी की अध्यक्षता में शहर के कीरत सागर तट पर जिला कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
बैठक में मंडल सचिव रामकिशुन शर्मा, महिला मोर्चा की तहसील अध्यक्ष कासिया बेगम, ठाकुरदास अहिरवार, रामेश्वर राजपूत आदि मौजूद रहे।