थाना श्रीनगर के ग्राम रगौलिया बुजुर्ग में बीड़ी की चिंगारी से कच्चे मकान में आग लग जाने से मकान में सो रहे वृद्ध की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्राम रगौलिया निवासी मोतीलाल राजपूत (62) कमरे में अकेला सो रहा था। परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरों में सो रहे थे। तभी वृद्ध ने बीड़ी पीकर मूंगफली के बोरों के पास फेंक दी। जिससे बोरों में आग लग गई।
आग की लपटों ने कच्चे मकान को अपनी चपेट में ले लिया और मकान जलने लगा। परिजनों ने आग लगी देख शोर किया। ग्रामीणों ने आग बुझाई लेकिन तब तक वृद्ध को मौत हो चुकी थी।