फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता समिति ने सांसद, विधायक व एमएलसी को किया सम्मानित

विज्ञापन
कार्यक्रम में बोलते सदर विधायक राकेश गोस्वामी। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। जिला अधिवक्ता समिति के तत्वावधान में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, सदर विधायक राकेश गोस्वामी व एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर को सम्मानित किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने अधिवक्ताओं के लिए कई सौगातें देने का वायदा किया।
विज्ञापन

कचहरी परिसर स्थित सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष राजकुमार द्विवेदी ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर सांसद ने कहा कि वह अधिवक्ताओं के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर है। आने वाले दिनों में यहां सांसद निधि से कार्य कराए जाएंगे।
सदर विधायक पुस्तकालय भवन की सौगात देने का वायदा किया। वहीं एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने अधिवक्ताओं के लिए चैंबर व पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ तिवारी ने शौचालय बनवाने की बात कही।
विज्ञापन

इस मौके पर समिति महामंत्री राजेंद्र तिवारी, एल्डर्स कमेटी के चंद्रदत्त सुल्लेरे, कोषाध्यक्ष रामनरेश यादव, कृष्ण बिहारी दीक्षित, पूर्व अध्यक्ष भारत विशाल शुक्ला, कोमल सिंह, कृष्णगोपाल द्विवेदी, विनय राजपूत समेत तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें