फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बाढ़, अतिवृष्टि से निपटने के लिए प्रशासन अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बाढ़ व अतिवृष्टि से निपटने के लिए प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में बाढ़ संचालन समिति की बैठक हुई जिसमें तैयारियों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन



उन्होंने बाढ़ चौकियों को दुरुस्त करने, कर्मचारियों की तैनाती, नालों की सफाई, दवाओं और राहत सामग्री के पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए। उप जिलाधिकारियों को चौकियों की स्थिति देखने, कर्मचारियों व गोताखोरों की सूची लगाने को कहा गया। नावों की उपलब्धता व उनके मालिकों की सूची तैयार करने को कहा गया। सिंचाई विभाग को बांधों के जल स्तर की निगरानी रखने को कहा गया। जलस्तर बढ़ने पर नियंत्रण कक्ष को पूर्व सूचना देने के निर्देश मिले। सिंचाई विभाग को बांधों पर स्टाफ का बेसिक अभ्यास और वीडियोग्राफी दस्तावेजीकरण के निर्देश भी दिए गए।



प्रभावित गांवों में राजस्व और पुलिस की टीम गठित करने को कहा गया। यह टीम ग्रामीणों को सिंचाई विभाग की सूचना से अवगत कराएगी। बांधों पर टीम के लिए रस्सी, जीवन रक्षक जैकेट, शिरस्त्राण, टॉर्च और नाव की रस्सी की व्यवस्था की जाए। राजस्व विभाग को रपटा टूटने पर वैकल्पिक मार्ग बनाने को कहा गया। मानसून से पहले नाले व नालियों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें