फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: आठ क्रय केंद्रों में होगी दलहन व तिलहन फसलों की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जनपद में दलहन व तिलहन फसलों की खरीद आठ केंद्रों पर की जाएगी। इस बार पीसीयू के पांच और पीसीएफ के तीन क्रय केंद्र बनाए गए हैं। उपज की बिक्री का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी निर्धारित कर दिया गया है। प्रत्येक क्रय केंद्र में प्रभारी भी नामित किए गए हैं।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अजेंद्र सिंह ने बताया कि मंडी समिति लुहेड़ी, समिति भवन मकरबई, पचपहरा मंडी समिति, मंडी समिति कीरतपुरा व समिति भवन श्रीनगर में पीसीयू के क्रय केंद्र बनाए गए हैं जबकि ग्रामीण अवस्थापना केंद्र मंडी गौरहारी, मंडी अवस्थापना केंद्र भरवारा और कृषक सेवा केंद्र बुडेरा पनवाड़ी में पीसीएफ के क्रय केंद्र बनाए गए हैं।
विभाग की ओर से क्रय केंद्र प्रभारी भी नामित कर दिए गए हैं। किसानों को चना, मसूर, सरसों व अरहर की फसल बिक्री के लिए नजदीकी क्रय केंद्रों पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। समर्थन मूल्य योजना के तहत इस वर्ष दलहन और तिलहन फसलों में चना 5,875 रुपये प्रति क्विंटल, सरसों 6,200 रुपये प्रति क्विंटल, मसूर 7,000 रुपये प्रति क्विंटल व अरहर की उपज 8,000 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें