फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: प्रशासन ने की तैयारी, आज होगी मॉक ड्रिल

Wed, 07 May 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के चलते सरकार ने बुधवार को कई जिलों में मॉक ड्रिल कराने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान लोगों को आपात स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। हालांकि, चिहिन जिलों में महोबा का नाम नहीं है लेकिन प्रशासन ने मॉक ड्रिल की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी चल रही है। इसको लेकर सरकार ने देशभर में मॉक ड्रिल की तैयारी की है। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने बताया कि मॉक ड्रिल कराई जाएगी। अस्पतालों में भी व्यवस्थाएं देखी जाएंगी कि कोई घायल आता है तो क्या व्यवस्था है और कितने मरीजों के इलाज का इंतजाम है। अन्य जगहाें पर भी ड्रिल कराई जाएगी। संबंधित विभागों को भी मॉक ड्रिल को लेकर निर्देश दिए गए हैं। वहीं, पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार को होने वाली मॉक ड्रिल की तैयारियां की गई हैं। शहर और कस्बों में प्रोटोकॉल के अनुसार मॉकड्रिल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें