फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: रोडवेज बस से महिला यात्री के जेवर चोरी, कूदकर भागे आरोपी

Wed, 07 May 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। रोडवेज और निजी बसोंं मेंं यात्रा के दौरान चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। मंगलवार को रोडवेज बस से एक महिला यात्री के बैग से जेवर चोरी हो गए। आशंका होने पर महिला ने शोर मचाया तो तीन युवक चलती बस से कूद गए। एक युवक के गिरकर घायल होने पर लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन

जनपद कानपुर के नौबस्ता निवासी महेश कुशवाहा निजी कंपनी मेंं काम करता है जबकि उसकी पत्नी लक्ष्मी नौबस्ता में रहकर एक निजी स्कूल में पढ़ाती है। मंगलवार को वह रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए कानपुर से मुस्करा तक रोडवेज बस से आई। यहां से उसने खरेला जाने के लिए बस बदली। बसौठ गांव के पास महिला की नजर बैग में पड़ी तो वह फटा दिखा। आशंका होने पर उसने शोर मचाया तो तीन युवक चलती बस से कूद गए। इस दौरान एक युवक गिरकर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। महिला ने बताया कि बैग से मंगलसूत्र, कमरपेटी, चांदी की पायलें समेत अन्य जेवरात गायब हैं। पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी से अन्य साथियों के विषय में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें