फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर परिसर में गंदगी मिलने पर डीएम ने स्वयं उठाई झाडू

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। पर्यटन की दृष्टि से जिलाधिकारी मनोज कुमार ने ब्लॉक पनवाड़ी के काशीपुरा गांव स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर का औचक भ्रमण किया। इस दौरान मंदिर परिसर में साफ-सफाई का अभाव पाए जाने पर उन्होंने स्वयं ग्रामीणों के साथ झाडू़ लगाकर परिसर को साफ किया। साथ ही प्रत्येक सप्ताह यहां की सफाई करने का ग्रामीणों से आह्वान किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दोरान डीएम ने संदेश दिया कि यह मंदिर हम सबका है और इसे सुंदर व स्वच्छ बनाने का दायित्व भी हमारा है। भ्रमण के दौरान डीएम ने गांव के विकास कार्यों का जायजा लिया और लोगों की समस्याएं सुनीं। गंदगी व जल निकासी की व्यवस्था बेहतर न मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई।
उन्होंने डीपीआरओ को निर्देश दिए कि गांव की साफ-सफाई नियमित रूप से कराई जाए। इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद उन्होंने गांव में जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन हर घर नल योजना का भी निरीक्षण किया। इस कार्य में कार्यदायी एजेंसी द्वारा गांव की सीसी खोदकर पाइपलाइन डालने के बाद सीसी को सही न किए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने परियोजना के नोडल एडीएम नमामि गंगे जुबेर बेग को निर्देश दिए कि कंपनी को नोटिस देकर तत्काल सीसी सही करवाई जाए। यदि इस प्रकार का मामला दोबारा मिला तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें